वैशाली : छठ महापर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला में 354 घाटों/स्थान को चिन्हित करते हुए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला स्तर पर 06224- 260220 नंबर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

सभी बड़े घाटों पर सीसीटीवी कैमरा, वॉच टावर, चेंजिंग रूम, अस्थाई शौचालय,चापाकल एवं वाटर एटीएम लगाया गया है। घाटों पर पानी की गहराई को देखते हुए डबल बैरिकेडिंग, कपड़ा का घेरा, जाली एवं लाल निशान लगाया गया है। वहां पर नाव-नाविक, गोताखोर एवं आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नदियों में निजी नाव का परिचालन एवं घाटों पर पटाखा बिक्री तथा पटाखा फोड़ने को प्रतिबंधित किया गया है। बड़े घाटों पर अलग से नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। छठव्रतियों को घाटों पर कोई असुविधा नहीं हो इसकी व्यवस्था कराई गई है एवं प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी सहित पुलिस बल को इसका विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। आज वैशाली समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त ब्रीफिंग में इस आशय की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा शांतिपूर्ण वातावरण में सद्भाव के साथ छठ पर्व पर मनाने की अपील की गई एवं जिलावासियों को लोक आस्था का महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी गई हैं।

वैशाली संवाददाता – मृत्युंजय कुमार