बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कुल 13 राज्यों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले गए हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार के राज्यपाल के रुप में नियुक्त किया गया है I राज्य के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है I राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफ़ा रविवार की सुबह मंजूर किया I अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है I महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफा भी मंजूर किया I वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है I बदले गए उपराज्यपाल और राज्यपालों की लिस्ट राज्यवार आप यहां देख सकते हैं –

बिहार: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. फागू चौहान को मेघालय का कार्यभार सौंपा गया है I

झारखंड: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस की जगह सी.पी. राधाकृष्णन लेंगे I राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड के नए राज्यपाल के रुप में नियुक्त किया है I

बिस्वा भूषण हरिचंदन

छत्तीसगढ़: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया I

हिमाचल प्रदेश: शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है I

महाराष्ट्र : रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किया I अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रुप में नियुक्त किया गया है I

आंध्र प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है I

लद्दाख: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है I

असम: राष्ट्रपति मुर्मू के आदेश के बाद गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है I

अरुणाचल प्रदेश: उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश के अब तक भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा राज्यपाल थे I राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को नियुक्त किया है I

सिक्किम: सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को नियुक्त किया गया है I

मणिपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया I

नागालैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया है I

मेघालय: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया I