T-20 world cup: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़ी पारी में संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई।

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रन से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं अक्षर पटेल ने भी 3 ओवर में 27 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

शानदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।