नगरनौसा (नालंदा): नगरनौसा पुलिस ने पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी हिलसा एएसपी कुमारी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

एएसपी कुमारी शैलजा ने बताया कि पटना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गौरीचक थाना क्षेत्र में भगवानगंज थाना अंतर्गत रोहिलापर गांव निवासी महेश यादव तथा चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुराड़ी गांव निवासी सदन प्रसाद को हथियार खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से देशी कट्टा एवं कट्टा निर्माण में प्रयुक्त बैरल बरामद किए गए।

पूछताछ में सदन प्रसाद ने खुलासा किया कि बरामद बैरल चिकसौरा गांव निवासी कृष्ण विश्वकर्मा द्वारा तैयार किया गया था, जो वर्तमान में नगरनौसा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव स्थित बच्चू महतो के किराये के मकान में रहकर अवैध हथियार फैक्ट्री संचालित कर रहा था।

सूचना मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ बाजितपुर पहुंचे और बच्चू महतो के मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान कृष्ण विश्वकर्मा के कमरे से अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने कृष्ण विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कृष्ण विश्वकर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके विरुद्ध चिकसौरा थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं। नगरनौसा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

बरामद सामान

छापेमारी के दौरान कट्टा का बॉडी बनाने वाला सेट 1 (2 नग लोहे का सॉचा), लोहे का अर्द्धनिर्मित बैरल 3, हवा देने वाला लोह का भाथी मशीन 1, लकड़ी का फीट किया हुआ लोहा पकड़ने वाला बाइस बशीन 1, ड्रील मशीन 1, इलेक्ट्रीक ड्रील मशीन 1, ग्राइंडर मशीन 1, लोहे का तलवार 1, लोहा का छोटा-बड़ा रेती, हथौड़ी 4, लोहा का सडसी 2, छोटा-बड़ा रिंच 5, छेनी 14, पेचकस 1, गुना काटने वाला लोहा का हैंडल 1, लोहा पिटने वाला लोहा का निहाई 1, लोहा में छेद करने वाला बरमा 5, ब्लेड लगा हुआ लोहा काटने वाला आरी 1, छोटा-बड़ा ब्लेड पत्ती 12, बैरल में गुना करने वाला 1, छोटा औजार रखने वाला लकड़ी का पेटी 1, छोटा-छोटा स्प्रींग 8, बैरेल का गोलाई बढ़ाने वाला पेदनी 3, की-पैड मोबाईल 1 (नोकिया), कट्टा के बॉडी में छेद करने वाला टब 1, आग खोदने वाला लोहा का छड़ , लोहा का छोटा-छोटा टुकड़ा शामिल हैं।

टीम में शामिल अधिकारीछापेमारी

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा, अपर थानाध्यक्ष इसमा प्रवीन, सअनि शंकर राम, सिपाही सुनील कुमार साहनी, नीरज पासवान, गृहरक्षक हिमांशु कुमार, शोभा कुमारी एवं एसटीएफ की टीम शामिल रही।

सिटी रिपोर्टर – संजय कुमार

You missed