पटना: पटना में उद्योग विभाग की माननीय मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव Kundan Kumar सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं, औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

निवेश प्रोत्साहन और रोजगार सृजन पर विशेष जोर

बैठक में निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री ने विभागीय योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, बेहतर समन्वय और उद्योग अनुकूल वातावरण को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

बैठक में निवेशकों के लिए बेहतर औद्योगिक वातावरण तैयार करने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।