भागलपुर : चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ घाट पर संध्या 7 बजे भव्य एवं दिव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा मैया की आरती, मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण से पूरा घाट आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

इस विशेष आयोजन में बाबा बूढ़ानाथ मंदिर न्यास एवं महाआरती सेवा संघ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की आरती में भाग लेकर बाबा बूढ़ानाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाआरती के दौरान पुजारी भावेश बाबा, महाआरती के मुन्ना गांधी, वार्ड पार्षद संजय सिन्हा, मृणाल शेखर, सोनू घोष, बिना यादव, दिनेश सिंह, विधुवाला सिंह, मोहित सिंह, विशाल कुमार, आलोक कुमार और सौरभ यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गंगा तट पर मंत्रोच्चार और आरती की भव्यता ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजित इस महाआरती ने चौथी सोमवारी के धार्मिक उत्साह को और भी खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगा मैया एवं बाबा बूढ़ानाथ महादेव की पूजा-अर्चना की।
राजा रमण झा की रिपोर्ट
