पटना : जदयू प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं परिवहन मंत्री शीला मंडल सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ‘‘कार्यकत्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने गोवा के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा का काम ही तोड़-फोड़ है, उनको बिहार ने ही जवाब दिया है और आने वाले समय में पुरे देश से उनके खात्मे की शुरुआत की गयी है। फिलहाल लम्बे समय से बेरोजगार चल रहे सुशील मोदी भी ट्वीट करने में व्यस्त हो चुके हैं। बेगुसराय मामले पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश जी के नाम पर चुनाव जितने के बाद आज उन्हीं पर आरोप लगा रहे हैं, हो सकता है यह साजिश उन्हीं की हो। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने सड़क दुर्घटना कम करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर हमलोग बिहार में भी फोर व्हीलर पर पीछे बैठने वालों द्वारा सीट बेल्ट लगाना सुनिश्चित करने जा रहे हैं। पटना में डीजल की गाड़ियां काफी कम हो गयी हैं। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो लाईम लाईट में रहने के लिए बयान देते रहते हैं।

गोवा मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “हर बहे से खर खाये, बकरी अचार खाये”, देश में आज सिर्फ व्यापार चल रहा है। भाजपा पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि हमलोग इतिहास बदलने वाले लोग हैं, भाजपा की विरासत दरक गयी है। इस अवसर पर मुख्यालय प्रभारी प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह एव प्रदेष महासचिव लोक प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

You missed