नई दिल्ली : प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसूल साहब के निर्देशानुसार संगठन ने एक अहम निर्णय लेते हुए ज्योति डालुका (जनपद भागलपुर, बिहार) को महिला प्रकोष्ठ (Women’s Front) की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति एक वर्ष (11-09-2025 से 10-09-2026 तक) के लिए मान्य होगी। ज्योति डालुका लंबे समय से समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसूल ने कहा कि “महिलाएँ समाज की शक्ति हैं, और संगठन को महिला मोर्चे की सक्रिय भागीदारी से नई दिशा मिलेगी। हमें विश्वास है कि ज्योति डालुका के नेतृत्व में बिहार में महिला प्रकोष्ठ और अधिक मज़बूत होगा।”

प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि यह संगठन के विस्तार और महिला शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

You missed