नयी दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की खबर है। फायरिंग होते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक 4 राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक महिला के घायल होने की खबर है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

वकील की ड्रेस में पहुंचा हमलावर

जानकारी के मुताबिक महिला किसी मामले में गवाही देने के लिए आई थी। इसी दौरान वकील की ड्रेस में पहुंचे हमलावर ने महिला पर फायरिंग कर दी। महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और महिला पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों में कोई मैट्रिमोनियल विवाद है I पुरानी रंजिश के चलते महिला को गोली मारी गई है I पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।