नालंदा: जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा 22 सितंबर 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नालंदा (बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर) में आयोजित होगा।
यह आयोजन बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश के आलोक में किया जा रहा है। जॉब कैंप में निजी कंपनी Nabeen Kishan Bio Technologies Pvt. Ltd. द्वारा कृषि क्षेत्र में Sales Executive के कुल 30 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
12वीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन
Sales Executive – Agriculture Sector के पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
₹12 हजार से ₹15 हजार तक मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से ₹12,000 से ₹15,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त Basic, TA, DA, Incentive और Insurance जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल नालंदा, शेखपुरा, जमुई एवं गया निर्धारित किया गया है।
जरूरी प्रमाण-पत्रों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी
जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों से जॉब कैंप में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर 2026 को निर्धारित स्थल पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
जॉब कैंप स्थल: संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नालंदा (बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर)
तिथि: 22 सितंबर 2026
पद: Sales Executive – Agriculture Sector
कुल रिक्तियां: 30
