भागलपुर: श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महासमिति, भागलपुर की ओर से गुरुवार को दीपनगर में सम्मान समारोह एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष अभय कुमार घोष (सोनू) ने की, जबकि संचालन महासमिति के संरक्षक कमल जायसवाल ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए महासमिति के संरक्षक डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष भी महासमिति प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

बैठक के दौरान सीमा जायसवाल एवं प्रिया सोनी को महासमिति में शामिल किया गया। इसके साथ ही महासमिति के पूर्व पदाधिकारियों में से कुछ को पदोन्नति भी दी गई। महासमिति के पदाधिकारियों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। मुजाहिदपुर के एसडीओ प्रणव कुमार मिश्रा, नाथनगर के एसडीओ स्वप्निल एवं तिलकामांझी के एसडीओ समर कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं नगर निगम की ओर से कार्यालय अध्यक्ष सह योजना प्रभारी रेहान एवं स्वास्थ्य प्रभारी आदित्य जायसवाल को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने में प्रशासनिक विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बिजली विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर पूजा व्यवस्था को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।

महासमिति के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल, महासचिव जयनंद आचार्य, कोषाध्यक्ष तरुण घोष, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, संरक्षक भगवान यादव एवं तापो घोष, उपाध्यक्ष सुरेंद्र रक्षित, सचिव इंजीनियर रवि कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी अशोक सरकार, विधि सलाहकार सुरभि भट्ट सहित ललन कुमार, गुड्डू राय, शशांक जायसवाल, पिंकी बागोरिया, हरिशंकर सहाय, रणवीर यादव, आशीष कुमार, राकेश रंजन केसरी, उप महामंत्री बबन मिश्रा, शंभू नाथ भगत, शंकर प्रसाद चौधरी, अजय कुमार, अशोक गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महासमिति ने सम्मानित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर तालमेल से ही भागलपुर में दुर्गा पूजा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

भागलपुर से राजा रमन झा की रिपोर्ट