नगरनौसा (नालंदा) :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरनौसा थाना क्षेत्र में पुलिस का एक मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने तकियापर मुसहरी पहुंचकर बच्चों और ग्रामीणों के बीच चॉकलेट एवं जलेबी का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली।

कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले थानाध्यक्ष जब वर्दी में बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें अपने हाथों से मिठाई बांटी, तो ग्रामीणों के बीच भी सकारात्मक संदेश गया। पुलिस की इस पहल को लोगों ने सामाजिक जुड़ाव और मानवीय संवेदना की मिसाल बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का ऐसा संवेदनशील व्यवहार आम लोगों और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करने की थानाध्यक्ष की पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

लोगों के बीच चर्चा है कि थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हैं। बच्चों के बीच चॉकलेट और जलेबी बांटने की यह छोटी-सी पहल पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश छोड़ गई।

नालंदा से संजय कुमार की रिपोर्ट