भागलपुर : राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसूल के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) मोहम्मद कुर्बान शेख के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता मिशन – बिहार प्रदेश कमेटी के अंतर्गत भागलपुर ज़िला महिला मोर्चा की नई कमेटी का गठन किया गया।
इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया
* सुश्री खुश्बू सिंह – डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन, विमेंस फ्रंट
* सुश्री गुरिया देवी – डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन, विमेंस फ्रंट
इस नई कमेटी के गठन से यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता मिशन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठनात्मक ढांचे में विशेष महत्व दे रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसूल ने नवगठित कमेटी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि –“संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी और सहायता पहुँचाना है। महिला मोर्चा इस मिशन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”
प्रदेश कमेटी बिहार ने भी दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि नई कमेटी संगठन के विस्तार और जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाएगी।