फोर्ब्स की 2026 की अरबपतियों की सूची ने इस बार भारत के एजुकेशन सेक्टर से एक खास नाम अलख पांडे को सुर्खियों में ला दिया है। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अलख ने न सिर्फ एक सफल एडटेक कंपनी खड़ी की, बल्कि अब वैश्विक अरबपतियों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है। अलख पांडे की कहानी बताती है कि सफलता के लिए महंगे कॉलेज या संसाधन ही जरूरी नहीं होते। मेहनत और जुनून सही दिशा हो तो कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।
साधारण शुरुआत से अरबपति तक का सफर
अलख पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ। उनके पिता एक छोटे ठेकेदार और माता एक स्कूल टीचर थीं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई में हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में 91% और इंटरमीडिएट में 93.5% अंक हासिल किए।
कम उम्र से ही उन्होंने परिवार की मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया था। यही से उनकी टीचिंग जर्नी की शुरुआत हुई।
IIT नहीं, फिर भी बड़ी सफलता
हालांकि वे Indian Institutes of Technology (IIT) में प्रवेश नहीं पा सके, लेकिन उन्होंने Harcourt Butler Technical University में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। बाद में उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और अपने जुनून पढ़ाने पर पूरा ध्यान दिया।
YouTube से बना EdTech यूनिकॉर्न
2014 में उन्होंने अपना YouTube चैनल शुरू किया, जहां वे फिजिक्स को आसान भाषा में पढ़ाते थे। यही पहल आगे चलकर Physics Wallah में बदल गई, जिसकी वैल्यूएशन आज करीब 9000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
फोर्ब्स 2026 में बड़ी उपलब्धि
Forbes की 2026 वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में इस बार 229 भारतीय शामिल हैं, जिनमें अलख पांडे भी शामिल हो गए हैं।
इस लिस्ट में भारत के दिग्गज उद्योगपति भी हैं शामिल
* मुकेश अंबानी – भारत के सबसे अमीर
* गौतम अडानी – दूसरे स्थान पर
* सावित्री जिंदल – प्रमुख महिला अरबपति
* लक्ष्मी मित्तल – स्टील इंडस्ट्री के दिग्गज
*उदय कोटक – बैंकिंग सेक्टर के प्रमुख नाम
* विजय शेखर शर्मा – डिजिटल पेमेंट्स के अग्रणी
