रईसा चंडी (नालंदा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड की ओर से मध्य विद्यालय रईसा में बच्चों के बीच एग्जाम पैड का वितरण किया गया। इस दौरान कंपनी के पदाधिकारी, डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सुरुचि खाद भंडार, जैतिपुर के प्रोपराइटर चंद्रशेखर प्रसाद, धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर सुग्रीव पंडित तथा रुही ट्रेडर्स, रामघाट के प्रोपराइटर विशाल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर सुग्रीव पंडित ने बताया कि धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड की ओर से वर्ष 2022 से लगातार 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच विभिन्न उपयोगी सामग्री का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना कंपनी की सामाजिक पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वहीं चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि बच्चों के बीच जाकर उनसे मिलना-जुलना और उन्हें प्रोत्साहित करना बेहद अच्छा लगता है। कंपनी की ओर से इस तरह के अवसर उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है।
रुही ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विशाल कुमार ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहे, ताकि बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग की सराहना की। साथ ही प्रधानाध्यापक मेघनाथ शर्मा के विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नालंदा रिपोर्टर: संजय कुमार
न्यूज भारत 24
