भागलपुर : भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के तत्वावधान में सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी, चंपानगर, भागलपुर में आयोजित 37वें प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद समारोह के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्मरण से हुई।

इस अवसर पर भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने से शरीर की कार्य क्षमता और ऊर्जा में वृद्धि होती है। खेलों से रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय मजबूत रहता है। उन्होंने कहा कि नियमित खेलकूद विद्यार्थियों में एकाग्रता बढ़ाने के साथ-साथ सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करता है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में आयोजित स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिशु वर्ग बहन गोला फेंक में राजगीर की किरण मुंडा प्रथम, गयाजी की दिव्या रानी द्वितीय और बांका की रानी कुमारी तृतीय रहीं। शिशु वर्ग भैया गोला फेंक में भागवत नगर पटना के आदर्श प्रथम, औरंगाबाद के अनुराग द्वितीय और मुंगेर के आदर्श भारती तृतीय स्थान पर रहे।
बाल वर्ग बहन गोला फेंक में सादीपुर मुंगेर की साक्षी नयन ने प्रथम, पुरानीगंज मुंगेर की वनिका रत्नम ने द्वितीय और गयाजी की कृति राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

किशोर वर्ग बहन 3000 मीटर दौड़ में भागवत नगर पटना की वैष्णवी प्रथम, मुंगेर की माही द्वितीय और मर्चा-मर्ची पटना की स्नेहा तृतीय रहीं। वहीं किशोर वर्ग भैया 3000 मीटर दौड़ में बांका के मानस प्रथम, गयाजी के उत्सव द्वितीय और नरगाकोठी भागलपुर के आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।
तरुण वर्ग भैया 3000 मीटर दौड़ में राजगीर के सत्यम प्रथम, मुंगेर के आयुष द्वितीय और औरंगाबाद के अनुरुद्ध तृतीय रहे। तरुण वर्ग बहन 3000 मीटर दौड़ में औरंगाबाद की आरती प्रथम, मुंगेर की अंजली द्वितीय और राजगीर की संस्कृति तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार बाल वर्ग भैया लंबी कूद में मर्चा-मर्ची पटना के विनीत प्रथम, गयाजी के सत्यम द्वितीय और रजौली के रिषु तृतीय रहे। तरुण वर्ग बहन 100 मीटर दौड़ में मुंगेर की रिया कुमारी प्रथम, औरंगाबाद की रिया द्वितीय और राजगीर की अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं।
आयोजकों के अनुसार कई अन्य खेल विधाओं में अभी हीट्स का आयोजन हुआ है। इन स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले 28 और 29 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद, उमाशंकर पोद्दार, धरणीकांत पांडेय, सतीश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, परमेश्वर कुमार, लालबाबू प्रसाद, गंगा चौधरी, सुमन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, ममता जायसवाल, अभिनंदन सिंह, डॉ. संजीव झा, राकेश पांडेय, शंभू कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र किशोर राय, सुमित रौशन, दीपक कुमार झा, शशि भूषण मिश्र, शान्तनु आनंद, सागर कुमार, आभाष कुमार, रिंकू कयाल, पूजा कुमारी सहित प्रतिभागी भैया-बहन एवं संरक्षक आचार्य उपस्थित रहे।
भागलपुर से राजा रमन झा की रिपोर्ट
