भागलपुर: प्राचीन एवं ऐतिहासिक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पावन प्रांगण में बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार को बाबा बूढ़ानाथ महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान शिव की पूजा कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। संजय सरावगी ने विधि-विधान के साथ बाबा बूढ़ानाथ महादेव का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विशाल कुमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार का स्वागत और अभिनंदन किया।

मंदिर के प्रबंधक वाल्मीकि सिंह एवं दीपक सिंह के नेतृत्व में रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव से सभी के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर भागलपुर के प्रमुख प्राचीन धार्मिक स्थलों में माना जाता है। यहां नियमित रूप से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

भागलपुर से राजा रमन झा की रिपोर्ट